Thursday, May 26, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश

shikshavahini by shikshavahini
March 5, 2021
in राष्ट्रीय
0
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। मिशन शक्ति के अंतर्गत शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय था- नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन, जिसमें विभिन्न कक्षाओं से महाविद्यालय की 24 छात्राओं ने प्रतिभाग किया और पोस्टर के माध्यम से नारी सशक्तिकरण तथा स्वावलंबन का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में उमा जोशी बीए सेकंड ईयर नें प्रथम, त्रिरत्ना ने द्वितीय, इकरा खातून तृतीय तथा आशा व काजल बीए तृतीय वर्ष ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ स्वर्णलता कदम, डॉ. मोनिका चौधरी एवं डॉ. कुमकुम ने विजेता छात्राओं का चयन किया। प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति प्रो. डॉ. दिनेश चंद्र ने छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टर और दिए जाने वाले संदेशों की प्रशंसा की तथा विजेता छात्राओं को बधाई दी। अपने उद्बोधन में प्राचार्य  ने छात्राओं से कहा कि नारी एक शक्ति है और प्रत्येक बालिका को  अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य में एक सफल मुकाम हासिल कर सशक्तिकरण का संदेश देना चाहिए। प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू रानी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में  मिशन शक्ति संयोजक डॉ. लता कुमार, डॉ. उमा शंकर प्रसाद, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. अलका चौधरी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा ।

आत्म रक्षा प्रशिक्षण के पंच दिवसीय शिविर के पाँचवे दिन समापन समारोह आयोजित 

महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में छात्राओं हेतु आत्म रक्षा प्रशिक्षण के पंच दिवसीय शिविर के पाँचवे दिन आज समापन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रशिक्षक श्री पूर्णेंदु झा जी ने छात्राओं को आज पाँचवे दिन आत्मरक्षा के विभिन्न तरीक़ों का अभ्यास कराया। उत्तर प्रदेश शासन के महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के इस महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के सामान्य तरीक़े सिखाने के दृष्टिगत यह आयोजन किया गया। 01 मार्च से आरम्भ हुये पाँच दिनों तक प्रतिदिन चलने वाले इस शिविर में मेरठ जिला ताइक्वांडो संघ से आए अंतरष्ट्रीय कोच विमलेंदु झा और ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया के कोच पूर्णेंदु झा ने छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।
आज कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य डा. दिनेश चंद द्वारा प्रशिक्षक पूर्णेंदु झा को सम्मानित किया गया। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं को ऐसे प्रशिक्षण सशक्त बनाते हैं, उन्हें सीखी हुए सभी तरीक़ों का निरंतर अभ्यास करते रहना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त होना है। ऐसे आयोजन के लिए प्राचार्य ने मिशन शक्ति टीम को बधाई भी दी। कार्यक्रम का संयोजन मिशन शक्ति प्रभारी डा. लता कुमार और शारीरिक शिक्षा प्रभारी डा. भारती शर्मा ने किया। संचालन डा. पूनम भंडारी ने किया। कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों ने पाँच दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिनमें मुख्यतः एनसीसी कैडेटस और शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति समिति के सदस्यों डा. ममता सागर, डा. अनुजा गर्ग, डा. स्वर्णलता कदम, डा. कुमकुम, डा. विकास कुमार ने सहयोग किया।
Post Views: 0
Previous Post

नारी सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं डॉ. भावना शर्मा

Next Post

मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

Next Post
मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In