शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) आलोक कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग के पत्र के अनुक्रम में उत्तराखण्ड के चमोली जनपद में आयी आपदा के प्रबन्धन व राहत कार्यो के समन्वय हेतु जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसमें 24 घण्टे अधिकारी-कर्मचारियो की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होने बताया कि कन्ट्रोलरूम में स्थापित हेल्प लाईन व दूरभाष नम्बर, 0131-2436918 व 0131-2436972 एवं 9412210080 संचालित है। इस आपदा से सम्बन्धित जनपद के हताहत या घायल व्यक्तियों के सम्बन्ध में इन दूरभाष नम्बरो पर लापता व्यक्तियों की जानकारी दी जा सकती है।
उत्तराखण्ड के चमोली आपदा के प्रबन्धन व राहत कार्यो के समन्वय हेतु जनपद में कन्ट्रोल रूम स्थापित
