शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के पत्र द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए जनपद में महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत् प्रतिष्ठित स्वयं सेवी संगठनों की जानकारी चाही गयी है। महिला कल्याण विभाग द्वारा भी महिलाओं, बच्चों एवं अन्य समूहों के लिए विभिन्न प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। इस हेतु भी विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग अपेक्षित रहता है। जनपद में कार्यरत् विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों का विवरण संलग्न प्रारूप पर एक सप्ताह के अन्दर वांछित है। इच्छुक स्वयंसेवी संगठन निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध करा सकते हैं। किसी स्वयंसेवी संगठन को जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार की कोई धनराशि उपलब्ध नहीं करायी जायेगी।
महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत् स्वयं सेवी संगठनों की जानकारी चाही
