Friday, May 27, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने किया गुड़ से बने व्यंजनो की रेसिपी बुक ‘‘गुड़मय’’ का ऑनलाईन विमोचन

shikshavahini by shikshavahini
January 25, 2021
in राष्ट्रीय
0
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने किया गुड़ से बने व्यंजनो की रेसिपी बुक ‘‘गुड़मय’’ का ऑनलाईन विमोचन

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डा0 अर्चना तिवारी द्वारा आज मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद की महिलाओं के द्वारा गुड़ से बनी रेसिपी बुक ‘‘गुड़मय’’ (स्वादिष्ट व्यंजन:गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि) का विमोचन लखनऊ से ही वर्चुअल माध्यम से किया गया। पुस्तक विमोचन के समय लखनऊ में जनपद से तहसीलदार जानसठ अभिषेक एवं उप जिलाधिकारी लखनऊ ज्योत्सना उपस्थित रही थी। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का एनआईसी में सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरम्भ बतौर मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डा0 अर्चना तिवारी ने दीप प्रज्जवलन करके किया। इसके उपरांत जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने पुस्तक के विषय में एवं जनपद में संचालित मिशन शक्ति तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के संबंध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया। प्रजेन्टेशन के द्वारा जनपद में हुए मिशन शक्ति के कार्यक्रमों एवं जनपद में गन्ना एवं गुड़ उत्पादन की स्थिति के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी विभागों द्वारा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा स्कूल ड्रेस बनाने, राशन दुकान संचालित करने एवं आंगनबाडी पोषाहार वितरण संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।


जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने  बताया कि मुजफ्फरनगर गुड़ उत्पादन के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। यहां ऐशिया की सबसे बडी गुड़ मण्डी भी स्थित है। गुड़ व्यवसाय से महिलाएं ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से संबद्ध रही हैं। मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद की महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रेरित कर उनसे गुड़ निर्मित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने की रेसिपी(विधियां) आमंत्रित की गयी थी। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक महिलाओं द्वारा अपनी रेसिपी प्रस्तुत की गयी हैं, जिनमें से उत्कृष्ट 51 रेसिपी संकलित कर एक पुस्तिका तैयार की गयी है। जिसे “गुड़ मय” नाम दिया गया है। यह पुस्तक गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों के जनपद एवं प्रदेश के बाहर न केवल प्रचार-प्रसार में सहायक होगी अपितु महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुद्ढ करने में भी सहायक सिद्व होगी।


इसके उपरांत बतौर मुख्य अतिथि डा0 अर्चना तिवारी द्वारा ”गुड़मय“ पुस्तक का ऑनलाईन विमोचन किया गया। पुस्तक के विमोचन के उपरांत पुस्तक में सम्मिलित की गयी गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के विधियां प्रस्तुत करने वाली महिलाओं से संवाद किया गया तथा संवाद कार्यक्रम में उनके द्वारा व्यंजन बनाने की विधियों एवं जनपद में गुड़ उत्पादन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। संवाद कार्यक्रम में रेसिपी प्रस्तुत करने वाली महिलाओं द्वारा भी सहभागिता करते हुए मैडम को रोचक जानकारी उपलब्ध करायी गई। प्रतिभागी महिलाओं ने मुख्य अतिथि को जनपद आने का आमंत्रण भी दिया।


डा0 अर्चना तिवारी ने अपने संबोधन में गुड़ द्वारा निर्मित व्यंजनों के स्वास्थ्यवर्द्धक गुणों के बारे में बताया तथा जनपद के गुड़ उत्पाद को और अधिक प्रसारित करने हेतु सुझाव दिये।उन्होने कहा कि यह देश व प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि जनपद की महिलाओं के गुड़ से बनने वालों उत्पादों (व्यजंनों) को पुस्तक के माध्यम से बताया गया है। उन्होने कहा कि यह पुस्तक सभी जगह उपलब्ध रहेगी। उन्होने कहा कि गुड़ में पोषक तत्व काफी मात्रा में होते है, दवाईयों में इसका प्रयोग किया जाता है। डा0 अर्चना तिवारी ने बताया कि कई स्थानो पर गुड़ व चने का प्रसाद भी दिया जाता है। उन्होने कहा कि ऐसी भी रेसिपि तैयार की जाये जो कुपोषण को मात दी जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश स्तर से भी इसमें सहयोग कराया जायेगा।

इससे पर्व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित सिंह द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आरके तिवारी की पत्नी व आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डा0 अर्चना तिवारी का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया। मुख्य अतिथि का परिचय करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि डा0 अर्चना तिवारी खाद्य सुरक्षा, खाद्य मानक एवं पोषण के क्षेत्र में एक वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता एवं वर्तमान में एक नीति निर्माता है। अर्चना तिवारी ने वर्ष 1999 में किंग जोर्ज मैडिकल युनिवर्सिटी से मैडिकल बायोकैमिस्ट्री के क्षेत्र में डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की है। डा0 अर्चना तिवारी वर्तमान में फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड ऑफ़ इण्डिया में वरिष्ठ कन्सलटेंट के रूप में कार्यरत है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष भी हैं।

कार्यक्रम के अंत में लखनऊ कार्यक्रम में स्थिति उप जिलाधिकारी ज्योत्सना के द्वारा मुख्य अतिथि डा0 अर्चना तिवारी को जनपद के जैविक गुड़ से निर्मित मोमेण्टो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने मुख्य अथिति को आवश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। अंत में  मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। मुजफ्फरनगर एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन सहित समबन्धित अधिकारीगण एवं रेसिपि बनाने वाली महिलाओं सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, कनिष्ठ सहायक संजय कुमार यादव, आंकडा विषलेशक सचिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा देवी, कम्प्यूटर ऑपरेटर मौ0 आरिफ एवं वन स्टाॅप सेन्टर से रजनी मुख्य रूप से उपस्थित रही।

 

Post Views: 174
Previous Post

नागरी प्रचारिणी सभा में लगेगा बिरहा सम्राट पद्मश्री हीरालाल यादव का भी चित्र, PMG कृष्ण कुमार यादव ने किया लोकार्पण 

Next Post

रमणीय हैं मैहरन के पारम्परिक शैली के घर

Next Post
रमणीय हैं मैहरन के पारम्परिक शैली के घर

रमणीय हैं मैहरन के पारम्परिक शैली के घर

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In