शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-4 के प्रतिभाशाली छात्र आरूष मिश्रा ने ऑनलाइन एस्ट्रो क्विज प्रतियोगिता के द्वितीय राउण्ड में शानदार प्रदर्शन कर अपने खगोलीय ज्ञान-विज्ञान व वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रोप्रोफ्स क्विज मेकर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता आरूष ने 20 मिनट में 50 सवालों के जवाब देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें खगोल विज्ञान से सम्बन्धित नवीनतम अविष्कारों, तकनीकों व खोजों से सम्बन्धित प्रश्न शामिल थे। इस उपलब्धि हेतु आरूष को एक भव्य सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी सीएमएस के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी।
क्विज प्रतियोगिता में सीएमएस के आरूष मिश्रा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
