Thursday, May 26, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

विकास खण्ड बघरा, चरथावल एवं खतौली में किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी आयोजित, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर किया उद्घाटन, किसानों को स्वीकृती पत्र व प्रमाण-पत्र वितरित

shikshavahini by shikshavahini
January 13, 2021
in राष्ट्रीय
0
विकास खण्ड बघरा, चरथावल एवं खतौली में किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी आयोजित, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर किया उद्घाटन, किसानों को स्वीकृती पत्र व प्रमाण-पत्र वितरित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसानों की आमदनी को दोगुना करने के अभियान के अन्तर्गत जनपद के आज विकास खण्ड बघरा, चरथावल व खतौली में किसान मेला, गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास खण्ड चरथावल में किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित मेला, गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर किया।


विकास खण्ड बघरा में आयोजित किसान मेले में मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार कृषक हितार्थ निरन्तर कृषकों की आय को दोगुना करने हेतु प्रतिबद्व है। उन्होने कहा कि  भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर किसानों के हितार्थ अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा यह संकल्प किया गया है कि प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने का प्रयास किया जायेगा। इस संकल्प को पूरा करने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है, को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दुगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है।  जनपद के विकास खण्डों में माननीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

विकास खण्ड बघरा में मंडलायुक्त एवी राजमौलि, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, संयुक्त कृषि निदेशक सहारनपुर मण्डल दर्शन सिंह राजपूत, उप निदेशक (कृषि रक्षा) सहारनपुर मण्डल राकेश बाबू , उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह, सह निदेशक कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा पीके सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बघरा सतीश कुमार गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ इस क्षेत्र के किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाकर उन्नत खेती करने के लिये प्रेरित किया।

जैविक कृषि के लिये प्रेरित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से उत्पादित उत्पादों की मांग शहरों में अधिक रहती है तथा किसान बेहतर प्रबन्धन से अधिक लाभ भी कमा सकते हैं। उन्होंने खेती के अतिरिक्त मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, शहद उद्योग आदि के द्वारा भी आमदनी बढ़ाये जाने के लिये किसान भाइयों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम की उपयोगिता के विषय में बताते हुये सभी को प्रेरित किया कि कृषि प्रदर्शनी मे कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बंधित स्टाल लगाये गये है किसान लगाये गये स्टालों से लाभान्वित हों एवं अपनी समस्याओं का निराकरण करायें। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताये गये उपायों को करके कम लागत में अधिक उत्पादन करके लाभान्वित हों।


इस अवसर पर किसानों को विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृतपत्र/प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया।  विकास खण्ड चरथावल में मुख्य अतिथि मनीष कुमार गर्ग मण्डल अध्यक्ष चरथावल मण्डल भाजपा, रवि कुमार पुण्डीर प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख चरथावल रहे। विकास खण्ड चरथावल में दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सदर, तुलसीराम प्रजापति खण्ड विकास अधिकारी चरथावल एवं विकास खण्ड खतौली में इन्द्राकान्त द्विवेदी उप जिलाधिकारी, पवन कुमार विश्वकर्मा खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post Views: 147
Previous Post

जिलाधिकारी ने किया गन्ना विभाग की आधार पौधशाला एवं सहफसली खेती का निरीक्षण

Next Post

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भूमिका प्रथम

Next Post
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता आयोजित, शिवानी अव्वल

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भूमिका प्रथम

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In