Friday, May 27, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश दिवस’-2021 के अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन मण्डल स्तर पर 18-19 जनवरी को, मण्डल के सांस्कृतिक दलों से 12 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

shikshavahini by shikshavahini
January 8, 2021
in राष्ट्रीय
0
उत्तर प्रदेश दिवस’-2021 के अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन मण्डल स्तर पर 18-19 जनवरी को, मण्डल के सांस्कृतिक दलों से 12 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश दिवस-2021 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा मण्डल स्तर पर 18 से 19 जनवरी को सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं के विजयी कलाकारों को 24 जनवरी से 26 जनवरी 2021 को नोएडा एवं लखनऊ में आयोजित “उत्तर प्रदेश दिवस-2021” के अवसर पर विजयी प्रतिभागी दलों को पुरस्कार स्वरूप वेशभूषा/वाद्ययंत्र क्रय हेतु सहायता प्रदान करते हुए आयोजन में भी सहभागिता दी जायेगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में मण्डलायुक्त द्वारा नामित अपर आयुक्त अथवा अपर जिलाधिकारी अध्यक्षता में सात सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने इस आश्य के आदेश जारी किये है। जारी आदेश के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मण्डल के इच्छुक सांस्कृतिक दल 12 जनवरी तक आपने भरे हुए आवेदन पत्र मण्डलीय सूचना कार्यालय, सहारनपुर में जमा कर सकते है। प्रतियोगिता के निर्णाय मण्डल में  मण्डलायुक्त द्वारा नामित कला क्षेत्र के तीन विशेषज्ञ, आकाशवाणी, दूरदर्शन अथवा विश्वविद्यालय से लिये जा सकते है। दो सदस्य संस्कृति विभाग द्वारा नामित विशेषज्ञ विभागीय कर्मचारी/अधिकारी होंगे। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
प्रतियोगिता का नाम “उत्तर प्रदेश दिवस-2021 सांस्कृतिक प्रतियोगिता” होगा। प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश तथा सहयोगी स्थानीय जिला प्रशासन होगा। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कलाकार ही सम्मिलित हो सकेंगे। सभी प्रतियोगिता कलाकारों को अपना स्वयं का वाद्यंत्र, वेशभूषा तथा अन्य सामग्री जिसे प्रतियोगिता हेतु उचित समझा जायेगा, लाना होगा। प्रतियोगिता की अवधि अधिकतम 20 मिनट होगी। प्रतियोगिता का मूल्यांकन तीन श्रेणियों में पृथक-पृथक होगा जिनके कुल योग के आधार पर किया जायेगा। विषयवस्तु, वेशभूषा तथा वाद्यंत्र प्रस्तुति की तीन श्रेणियों में प्रत्येक में 20-20 अंक अधिकतम होंगे जिसमें कुल योग 60 के आधार पर मूल्यांकन होगा।
प्रतियोगिता में समूह गायन, समूह लोकनृत्य तथा पारम्पारिक लोक नाट्य की विधाएं सम्मिलित की जायेंगी। गायन के दल मे न्यूनतम 06 तथा अधिकतम 08 सदस्य होंगे, लोकनृत्य के दल में न्यनतम 13 तथा अधिकतम 16 सदस्य होंगे, लोक नाट्य में न्यूनतम 20 तथा अधिकतम 25 सदस्य होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी कलाकार दल के सदस्य दलनायक के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन 12 जनवरी 2021 तक संबंधित मण्डल मुख्यालय के जिला सूचना अधिकारी को अवश्य जमा कर दें। प्रारूप जिला सूचना अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है। जिला सूचना अधिकारी द्वारा प्रतियोगिता का दिनांक और प्रतियोगी का क्रम 12 जनवरी 2021 तक संबंधित को अवगत करा दिया जायेगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए कोई शुल्क देय नही है। प्रतियोगिता स्थल तक स्वयं अपने साधन से आना-जाना हेागा।  प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिये जायेंगे। सभी विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त दल को 24 जनवरी से 26 जनवरी 2021 को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रस्तुति का अवसर भी दिया जायेगा। आवेदक दल को केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन अथवा अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कम से कम तीन आयोजनों में सम्मिलित होने का प्रमाण संलग्न करना होगा। संलग्न प्रमाण-पत्रों के आधार पर ही संस्कृति निदेशालय में सम्मिलित होने, न होने का निर्णय करेगी। समिति का निर्णय अंतिम तथा बाध्यकारी होगा तथा विवाद की स्थिति में मण्डलायुक्त का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। अश्लील नृत्य तथा गायन प्रतियोगिता के अयोग्य माना जायेगा तथा प्रस्तुति तुरन्त रोक दी जायेगी। लखनऊ में आयोजित 24-26 जनवरी, 2021 के कार्यक्रम में प्रथम विजयी कलाकार दल के सम्मिलित किये जाने पर आने-जाने का किराया, रहने, भोजन की व्यवस्था तथा उचित मानदेय भी यथानुसार किया जायेगा। जिस प्रतियोगिता में 5 से कम दलों के आवेदन प्राप्त हो उन्हे निरस्त कर दिया जायेगा।

Post Views: 136
Previous Post

वृद्धावस्था, निराश्रित महिला (विधवा) व दिव्यांग पेंशन के कैम्प 11 जनवरी से 10 फरवरी तक

Next Post

उत्तर प्रदेश सरकार मेडिकल काॅलेज खोलने में पूरे देश में अग्रणी, 15 जिलों में से बढकर 45 जिलों में मेडिकल काॅलेज-संस्थान संचालित

Next Post
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार मेडिकल काॅलेज खोलने में पूरे देश में अग्रणी, 15 जिलों में से बढकर 45 जिलों में मेडिकल काॅलेज-संस्थान संचालित

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In