Thursday, May 26, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

वैक्सीन को लेकर डीएम ने किया सीएचसी सदर का औचक निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

shikshavahini by shikshavahini
December 30, 2020
in राष्ट्रीय
0
वैक्सीन को लेकर डीएम ने किया सीएचसी सदर का औचक निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा


शि.वा.ब्यूरो, शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) सदर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी लैब, हड्डी रोग कक्ष, ब्लड बैंक, टीकाकरण कक्ष, आयुष्मान वार्ड समेत अन्य सभी जगहों का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल में आने वाले मरीजों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सब कुछ संतोषजनक मिला। उन्होंने कोरोना के प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करने का निर्देश दिया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में सोमवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा छह व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 31 रह गई है। वहीं ब्रिटेन में फैले कोरोना के नए वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। अभी तक जिले में कोई भी व्यक्ति ब्रिटेन से नहीं आया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की वैक्सीन जनवरी में मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग काफी दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों को वैक्सीन लगेगी, उनकी पोर्टल पर सूची आएगी। सत्यापन के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी। सूची में यह भी तय होगा कि किस व्यक्ति को किस बूथ पर जाना है। किसी दूसरे बूथ पर संबंधित को वैक्सीन नहीं लग सकेगी। एक दिन में 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य होगा।
वैक्सीनेशन के लिए तीन कक्ष बनेंगे
सभी सीएचसी में वैक्सीन लगाई जाएगी। तीन कक्ष निर्धारित होंगे। पहले कक्ष में व्यक्ति का आधार कार्ड आदि का सत्यापन होगा, दूसरे कक्ष में वैक्सीन लगेगी और तीसरे कक्ष में व्यक्ति को आधे घंटे के लिए रोका जाएगा। रोकने का उद्देश्य यह है कि वैक्सीन का कोई विपरीत असर तो नहीं हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे। पुलिसकर्मी, शिक्षक, एएनएम, सहायक समेत कुल छह लोगों की टीम होगी। अगर एएनएम नहीं होंगी तो नर्सिंग ऑफिसर या फार्मेसिस्ट की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Post Views: 144
Previous Post

जिलाधिकारी ने निर्विवाद उत्तराधिकार (विरासत) खतौनी में दर्ज कराये जाने हेतु ग्राम बागोवाली में की खुली बैठक

Next Post

नववर्ष के उपलक्ष्य में दिशा-निर्देश जारी

Next Post
नववर्ष के उपलक्ष्य में दिशा-निर्देश जारी

नववर्ष के उपलक्ष्य में दिशा-निर्देश जारी

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In