
डॉ. दशरथ मसानिया, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
बेटी मेरी पूछ रहि,
कैसे करें सवाल।
गिनती प्हाड़े सीख लो,
होगा बेड़ा पार।।
अंक इकाई वहि रखें
दहाइ योग लगाय।
वेद रीति अपनायके
प्हाड़ा नया बनाय।।
जोड़ तोड़ अरु गुणा विधि
और जानिये वेद।
उन संख्या मे क्रम बड़ें
पांचो प्हाड़े भेद।
उन का मतलब एक कम
जैसे हैं उनतिस।।
नौ निन्याणू नवासी
अपवादों के पीस।।
सीफर से नौ तक लिखें,
सीधे चले कतार।
इकाई के अस्थान से
उल्टे उतरें पार।।
इक इक्कीस बडते क्रम
लिखिये बारंबार।।
नौ से नीचे शून्य तक
बन उन्निस पहाडं।।
23 गवलीपुरा आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश