Saturday, May 28, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में 2.88 लाख लोगों को मिला जमीन का हक

shikshavahini by shikshavahini
December 2, 2020
in राष्ट्रीय
0
उत्तर प्रदेश में 2.88 लाख लोगों को मिला जमीन का हक


शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। प्रदेश में भू-माफियाओं, दबंगों द्वारा सरकारी, ग्राम पंचायत व निजी सम्पत्तियों, जमीनों पर अवैध ढंग से कब्जा कर उस भूमि पर व्यावसायिक, आवासीय भवनों का निर्माण कर हड़पने की चल रही अराजकता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाम लगाई है। बड़े-बड़े भूमाफियाओं, दबंगों, गुण्डों द्वारा किये गये अवैध कब्जों को न केवल मुक्त कराया बल्कि ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भी भिजवाया है। मुख्यमंत्री जी के प्रदेश की बागडोर संभालते ही शासन-प्रशासन में तमाम शिकायतें अवैध कब्जों की आने लगी जिसमें गरीबों व कमजोर लोगों की जमीनें,  ग्राम पंचायतों की सार्वजनिक सम्पत्तियों, नगरीय क्षेत्रों की भूमि, सीलिंग की भूमि, वन विभाग एवं सिंचाई विभाग की जमीनों सहित अन्य तरह की खाली जमीनों पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर बड़ा लाभ कमाया जा रहा था। मुख्यमंत्री जी ने ऐसे भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने एवं अनाधिकृत कब्जे/अतिक्रमण को हटवाकर सम्बंधित मालिक को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिसका अनुपालन करते हुए राजस्व विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर कार्यवाही अमल में लाना शुरू कर दिया गया।
प्रदेश सरकार के एण्टी भू-माफिया कानून से प्रदेश की आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत हुई। सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही से लोगों में विश्वास जगा है कि अब कोई भू-माफिया उनकी जमीन नहीं हड़प सकेगा। प्रदेश सरकार ने ‘‘एण्टी भू-माफिया पोर्टल’’ विकसित किया है जिस पर सार्वजनिक एवं निजी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा किये गये अवैध कब्जे के प्रकरणों को जनमानस सुगमतापूर्वक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत पर कृत कार्यवाही की जानकारी, फीडबैक, सुझाव भी दे सकता है। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर सतत् अनुश्रवण भी किया जाता है। प्रदेश में ग्राम सभा की परिसम्पत्तियों, वन विभाग की जमीन, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी भूमि पर किये गये अवैध कब्जों को गठित एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स द्वारा मौके पर जाकर हटवाया गया है और भूमि को सम्बंधित विभाग को सुपुर्द की गई है। प्रदेश सरकार ने अवैध कब्जे/अतिक्रमण को हटाने के लिए राज्य स्तर, मण्डल स्तर, जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर एन्टी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया है। प्राप्त शिकायतों एवं चिन्हित स्थलों के आधार पर टास्क फोर्स मौके पर जाकर अवैध कब्जे हटवाती है।


प्रदेश सरकार ने जिलों में अनाधिकृत कब्जे की जमीनों को मुक्त कराया है। प्रत्येक जिलों में तहसील स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाये गये हैं। एन्टी भू-माफिया पोर्टल पर मई 2017 से 26 अक्टूबर, 2020 तक कुल 2,88,745 शिकायतें दर्ज की गई। प्राप्त शिकायतों को सम्बंधित क्षेत्र के जिलों में गठित एन्टी भू-माफिया टास्क फोर्स द्वारा मौके पर जाकर 2,87,447 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। प्रदेश में चलाये गये इस अभियान के अन्तर्गत कुल 67,793 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे/अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इस अभियान के दौरान 22,838 राजस्व वाद एवं 841 सिविल वाद के मुकदमें पंजीकृत कराये गये। प्रदेश में 4210 भू-माफियाओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए 2339 अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया गया तथा 182 भू-माफियाओं को जेल में निरूद्ध किया गया है। प्रदेश सरकार की इस कार्यवाही से आम जनता में खुशी है।

Post Views: 107
Previous Post

श्रीराम कालिज में नैक मूल्याकंन के सम्बन्ध में जानकारी देने को संगोष्ठी आयोजित

Next Post

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक मीटिंग में कई निर्णय लिए

Next Post
मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक मीटिंग में कई निर्णय लिए

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक मीटिंग में कई निर्णय लिए

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In