शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव शासन लखनऊ के पत्र के अनुपालन में 1 नवम्बर से दिनांक 15 नवम्बर 2020 तक मिशन शक्ति के रूप में मनाये जाने के के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में आज ग्राम शकरपुर ब्लाक पुरकाजी में श्रम प्रवर्तन अधिकारी विप्लव दीक्षित द्वारा मिशन शक्ति के अन्र्तगत कैम्प लगाकर महिला श्रमिकों को श्रम कानूनों की जानकारी दी गई तथा विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए 43 पंजीयन कराये गये। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा अनेको कानून बनाये गये है, जिसका लाभ समय-समय पर महिलाएं ले सकती है तथा किसी भी तरह की कठिनाई होने पर कार्यालय से सम्पर्क कर सकती है। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रेरित किया गया।
पुरकाजी ब्लाक के ग्राम शकरपुर में मिशन शक्ति के तहत कैम्प लगाकर महिला श्रमिकों को श्रम कानूनों की जानकारी दी
