Wednesday, May 25, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

shikshavahini by shikshavahini
November 6, 2020
in राष्ट्रीय
0
अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 21वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन कल 6 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 6 नवम्बर शुक्रवार को सायं 5.00 बजे इस ऐतिहासिक सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे, जबकि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगी। उक्त जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन के संयोजक डा. जगदीश गाँधी ने आज एक ऑनलाइन प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों को दी। डा. गाँधी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन 6 से 9 नवम्बर तक ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।

डा. गाँधी ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश एवं विश्व प्रसिद्ध शान्ति संगठनों के प्रमुख समेत 63 देशों के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सम्मेलन में कोरोना महामारी के बाद की वैश्विक विश्व व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा-परिचर्चा की जायेगी। सम्मेलन के प्रतिभागी देशों में अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, बेनिन, भूटान, बोलिविया, बोस्निया एण्ड हर्जेगोविना, ब्राजील, कैमरून, सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, कम्बोडिया, कोमोरोस, कांगो, कोस्टारिका, क्रोएशिया, इक्वाडोर, इजिप्ट, इश्वातिनी, फिजी, जर्मनी, घाना, गुयाना, हैती, इजराइल, इटली, जापान, किर्गिज रिपब्लिक, लिेसोथो, लीबिया, मलावी, माल्टा, माॅरीशियाना, माॅरीशस, मैक्सिको, मंगोलिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, नेपाल, नीदरलैण्ड, पेरू, फिलीपीन्स, रूस, सियरा लिओन, स्लोवेनिया, सोमालिया, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, साउथ सूडान, सूडान, सूरीनाम, स्विटजरलैण्ड, ताईवान, तंजानिया, थाईलैण्ड, टोगो, त्रिनिदाद एण्ड टोबैगो, टर्की, यूनाइटेड किंगडम, युगांडा, यू.एस.ए., जाम्बिया एवं भारत प्रमुख हैं।

डा. गाँधी ने बताया कि सम्मेलन में परिचर्चा का दौर 7 नवम्बर से प्रारम्भ होगा। 7 नवम्बर के प्रातःकालीन सत्र के उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रातः 10.00 बजे आमन्त्रित किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि होंगे। 7 नवम्बर को अपरान्हः सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा अपरान्हः 2.00 बजे किया जायेगा, सायं कालीन सत्र का शुभारम्भ हृदय नारायण दीक्षित विधानसभा अध्यक्ष उ.प्र. द्वारा  सायं 7.00 बजे किया जायेगा। 8 नवम्बर को प्रातःकालीन सत्र का उद्घाटन डा. दिनेश शर्मा उप-मुख्यमंत्री उ.प्र. द्वारा प्रातः 10.00 बजे किया जायेगा, सायंकालीन सत्र का उद्घाटन बृजेश पाठक कानून एवं न्यायमंत्री उ.प्र. द्वारा सायं 7.00 बजे किया जायेगा। सम्मेलन के आखिरी दिन 9 नवम्बर को प्रातःकालीन सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. बलराज चौहान वाइस-चांसलर धर्मशास्त्र नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा प्रातः 10.00 बजे, अपरान्हः सत्र का उद्घाटन प्रो. आलोक कुमार राय, वाइस चांसलर, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा अपरान्हः 3.00 बजे एवं सायंकालीन सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. सुबीर के. भटनागर, वाइस चांसलर, डा. राम मनोहर लोहिया नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा सायं 7.00 बजे किया जायेगा। सम्मेलन में क्रोएशिया के पूर्व राष्ट्रपति स्टीपन मेसिक, हैती के प्रधानमंत्री जीन हेनरी सिएन्ट, हैती के पूर्व राष्ट्रपति जोसलर्मे प्रिवर्ट, लेसोथो के पूर्व प्रधानमंत्री डा. पकालिथा बी. मोसिलिली, माॅरीशस के पूर्व राष्ट्रपति कासम उतीम, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति कगामा मोटलैन्थ, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के पूर्व राष्ट्रपति एन्थोनी थाॅमस अकीनास कार्मोना, घाना के संसद अध्यक्ष प्रो. एरोन मिशैल ओकाये, सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के संसद अध्यक्ष मोउसा लारेन्ट नगान बाबा, कम्बोडिया के वरिष्ठ मंत्री एंग वांग वथाना, इण्टरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट, नीदरलैण्ड के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन्टोनी केसुआ-एमबीई मिन्डुआ, ताईवान के शान्ति संगठन फोपाल के प्रेसीडेन्ट डा. हांग ताओ जी एवं जापान के शान्ति संगठन ब्याको शिंको काई की प्रेसीडेन्ट मसामी सायोन्जी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

Post Views: 30
Previous Post

एसडी काॅलेज ऑफ मैनेजमैंट स्टडीज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थीयो द्वारा आयोजित “जिस मिट्टी पर जीवन बिताये उस मिट्टी के दीप जलाए” मुहिम का दूसरा दिन, कोविड-19 से बचाव का संदेश दिया

Next Post

हुर्रे! अब बटाईदारों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ

Next Post
हुर्रे! अब बटाईदारों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ

हुर्रे! अब बटाईदारों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In