Thursday, May 26, 2022
  • Login
Shiksha Vahini
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper
No Result
View All Result
Shiksha Vahini
No Result
View All Result

नोडल अधिकारी ने काली नदी के जीर्णोद्धार, तटबंध कार्य एंव ग्रामीण पेयजल परियोजना एवं संचारी रोग अभियान, वार्ड नं0 25 मे सफाई व्यवस्था का व द्वारिका सिटी में संचालित एल-1 कोविड फैसिलिटी सैंटर का किया निरीक्षण

shikshavahini by shikshavahini
October 28, 2020
in राष्ट्रीय
0
नोडल अधिकारी ने काली नदी के जीर्णोद्धार, तटबंध कार्य एंव ग्रामीण पेयजल परियोजना एवं संचारी रोग अभियान, वार्ड नं0 25 मे सफाई व्यवस्था का व द्वारिका सिटी में संचालित एल-1 कोविड फैसिलिटी सैंटर का किया निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर।  शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण श्रीमती कंचन वर्मा ने आज शाहबुद्दीनपुर, रूकनपुर काली नदी के जीर्णोद्धार एंव तटबध कार्याे का निरीक्षण किया। उसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सभी निगरानी समितियां पूर्ण सक्रिय रहकर प्रभावी ढंग से कार्य करें। इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक बीमारियों, संचारी रोगो से बचाव के लिये ग्रामवासियों को जागरूक करें। उन्होने कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रजिस्टर में नाम, पता, मोबाइल नं0 दर्ज कर उसकी जांच अवश्य कराई जाये। गांव के प्रत्येक घर का भलीभांति सर्वे किया जाये। कोरोना वायरस से बचने के लिये सभी लोगों को मास्क या गमछे से अपना मुंह व नाक ढकने, अपने रहन सहन और खानपान में साफ सफाई रखने और सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहने के लिये प्रेरित किया जाये।


नोडल अधिकारी ने कहा कि संचारी रोग, संक्रामक बीमारियों के साथ कोविड-19 का प्रभाव बेहद खतरनाक हो सकता है। स्वच्छता, सेनेटाइजेशन तथा शुद्व पेयजल की उपलब्धता इन संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण में सहायक होंगे। हर एक राजस्व ग्राम, मजरों में और वार्ड वार सफाई, फोगिंग एवं एण्टी लार्वा स्प्रे की व्यवस्था की जाये। कहीं जलभराव और गंदगी न रहे। शुद्व पेयजल हेतु इण्डिया मार्का हैण्डपम्प का प्रयोग करंे। हैण्डपम्पों और टंकियों के आसपास समुचित सफाई रखी जाये। स्वच्छता कार्य आगे में भी चलता रहेगा। उन्होने कहा कि गांव से गीले व सूखे कूडे के निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाये। कही पर भी जलभराव न हो और नाली का पानी कही पर भी अवरूद्व न होने पाये। इस अवसर पर उन्होने कोविड हैल्प डैस्क व स्वंय सहायता समूह द्वारा तैयार की गई वस्तुओं का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं के साथ संवाद कर उसकी बिक्री व अन्य बातों के सम्बन्ध में चर्चा की।


नोडल अधिकारी ने द्वारिकापुरी एल-1 कोविड फैसिलिटी सैन्टर का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने वार्ड- संख्या 25 मे जाकर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिये कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये इसमे किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। उन्होने कहा कि इस अभियान मे पूर्ण मनोयोग से सफाई कराई जाये । उन्होने निर्देश दिये कि सडक का कूडा नाली में नही जाना चाहिए। उन्होने कहा कि सभी नालियों की सफाई कराई जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीण चोपडा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post Views: 30
Previous Post

नोडल अधिकारी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत स्वच्छता, पेयजल एवं कोविड संक्रमण के सम्बन्ध मे की समीक्षा बैठक, सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Next Post

टेसू राजा

Next Post
टेसू राजा

टेसू राजा

  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड़
  • राज्य
  • धर्म
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

No Result
View All Result
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अपराध
  • लाइफ स्टाईल
    • कविता
    • लेख
    • सामाजिक
  • दिल्ली
  • उत्तरप्रदेश
    • आगरा
    • गोरखपुर
    • चन्दौली
    • जौनपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • बागपत
    • मथुरा
    • मिर्जापुर
    • मुजफ्फरनगर
    • मेरठ
  • उत्तराखण्ड़
    • अल्मोडा
    • देहरादून
  • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • धर्म
    • आस्था
  • आर्थिक
  • Epaper

© 2021 Shiksha Vahini

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In