डॉ. अ. कीर्तिवर्धन, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
दीप पर्व की
शुभकामनाएं लें
तम भगाएं।
दीप जलता
अन्धकार मिटता
आओ जलाएं।
शिक्षा का दीप
अज्ञान को मिटाता
ज्ञानी बनाता।
विनम्र भाव
अहंकार मिटाता
इन्सां बनाता।
शासक धर्म
सबको न्याय मिले
भाव जगाएं।
आओ जलाएं
मानवता के दीप
राष्ट्र बचाएं।
53 महालक्ष्मी एनक्लेव, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश